Edited By Urmila,Updated: 26 Mar, 2024 12:30 PM
इस सबंधी मृतक नौजवान सुखपाल सिंह (20) पुत्र बलवीर सिंह वासी दोहला की माता सिंदरपाल कौर द्वारा दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार गत शनिवार की रात को करीब 10 बजे कुछ नौजवान उनके घर के मुख्य दरवाजे को धक्का मार कर अंदर दाखिल हो गए थे।
धूरी (जैन): नजदीकी गांव दोहला के एक नौजवान की कुछ नौजवानों द्वारा मारपीट करने के बाद उसे घर से उठा कर ले जाने के उपरांत मौत होने के चलते थाना सदर धूरी में एक अज्ञात सहित कुल चार नौजवानों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्णनीय है कि पहले इन आरोपी बताए जा रहे नौजवानों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उक्त नौजवान की मौत होने के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले में आई.पी.सी की धारा 302 जोड़ कर बढ़ौतरी की गई है।
यह भी पढ़ें: Rain Alert: पंजाब में इस तारीख को बारिश का Alert, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
इस सबंधी मृतक नौजवान सुखपाल सिंह (20) पुत्र बलवीर सिंह वासी दोहला की माता सिंदरपाल कौर द्वारा दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार गत शनिवार की रात को करीब 10 बजे कुछ नौजवान उनके घर के मुख्य दरवाजे को धक्का मार कर अंदर दाखिल हो गए थे तथा उन्होंने गाली गलौच करते हुए उसके बेटे की लोहे आदि की राड से मार पिटाई भी की थी। इसके बाद वह उसे पीटते हुए जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे घसीट कर अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए थे। बाद में वह उसकी पुन: पिटाई करते हुए दोहले वाले रेलवे फाटकों के नजदीक फेंक गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here