जमीन के टुकड़े को लेकर युवक को उतारा मौत के घाट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 10:41 AM

youth killed in slaughter of land

जमीन के एक टुकड़े के लिए 2 कांग्रेसी भाइयों ने एक अकाली वर्कर युवक की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी. में अस्थायी चालक हरजिंद्र सिंह निवासी अनूपनगर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र जगदीप...

  भटिंडा(विजय): जमीन के एक टुकड़े के लिए 2 कांग्रेसी भाइयों ने एक अकाली वर्कर युवक की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी. में अस्थायी चालक हरजिंद्र सिंह निवासी अनूपनगर ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र जगदीप सिंह दीपू (25) प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ समय पहले उन्होंने 2 भाइयों बलकार सिंह व हरचेत सिंह से 250 गज जमीन 12 लाख रुपए में खरीदी थी, लेकिन वे उक्त प्लाट पर उन्हें कब्जा नहीं दे रहे थे। इसे लेकर उनका विवाद चल रहा था।


उसने बताया कि 2 दिन पहले 28 मई को जगदीप सिंह अपने पिता को बस स्टैंड पर छोडने गया लेकिन घर वापस नहीं लौटा। देर रात पारिवारिक सदस्यों ने उसके फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह सिविल अस्पताल में भर्ती है। पारिवारिक सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। हरजिंद्र सिंह ने शक जाहिर किया कि बलकार सिंह व हरचेत सिंह ने ही दीपू की हत्या की है। 


पूर्व अकाली विधायक सरूप चंद सिंगला पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार अकाली दल से संबंधित है जबकि मृतक की माता अकाली नेता भी रही है। यह भी पता चला है कि इस मामले के आरोपी दोनों भाई कांग्रेसी वर्कर हैं, जिन्हें कांग्रेस की पूरी शह है जबकि कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष मोहन लाल झुंबा का कहना है कि वह आरोपी या पीड़ित परिवार को नहीं जानते। मामले को बिना कारण सियासी रंगत दी जा रही है। 


मामला दर्ज करवाने हेतु पुलिस पर डालना पड़ा दबाव: हरजिंद्र सिंह का कहना है कि वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। फिर उन्होंने पी.आर.टी.सी. वर्कर यूनियन की मदद से रोष प्रदर्शन किया। बाद में दबाव डालने के बाद ही पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार हुई व आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब भी शक है कि पुलिस सियासी दबाव के चलते आरोपियों के साथ रियायत बरत सकती है। इस बारे थाना कैनाल कालोनी प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि वारदात से पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी। अगर शिकायत मिली होती तो पुलिस जरूर कार्रवाई करती। जांच अधिकारी हरनेक सिंह का कहना है कि बलकार सिंह व हरचेत सिंह को हत्या के मामले में नामजद कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!