Study के लिए Canada गए पंजाबी की संदिग्ध हालत में मौ+त, मचा कोहराम

Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2024 12:54 PM

young man died

पढ़ाई के लिए कैनेडा गए फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के 23 वर्षीय युवक

फिरोजपुर (कुमार): पढ़ाई के लिए कैनेडा गए फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक युवक के पिता बलविंदर सिंह वासी बस्ती चाहल दाखली मल्लांवाला ने बताया कि उसका बेटा ओंकारकार दीप सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष ) पढ़ाई करने के लिए अढ़ाई वर्ष पहले कैनेडा के शहर बैडमिंटन में गया था जिसकी पढ़ाई लगभग खत्म हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि एक सितम्बर की रात को आखिरी बार बेटे ओंकारदीप के साथ मोबाइल फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उसका फोन लगातार बंद आ रहा था।

उन्होंने कैनेडा में रहते रिश्तेदार को बताया और उन्होंने भी बताया कि ओंकारदीप का फोन मोबाइल फोन बंद आ रहा है। रिश्तेदार ने ओंकार की गुमशुदगी की जानकारी कैनेडा पुलिस को दी गई। 9 सितम्बर को कैनेडा पुलिस ने फोन करके बताया कि ओंकार दीप सिंह का शव दरिया के किनारे बुरी हालत में पड़ा हुआ मिला है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!