बेसहारा पशु से टकराया बाइक, छाती में सींग घुसने से मौत

Edited By swetha,Updated: 04 Aug, 2019 12:13 PM

young man death

पक्का सीडफार्म निवासी एक युवक की गांव हरिपुरा के पास बेसहारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई।

अबोहर(स.ह):पक्का सीडफार्म निवासी एक युवक की गांव हरिपुरा के पास बेसहारा पशु से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मृतक के परिवार ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों से मामले की गहनता से जांच करवाने की मांग की है।

पक्का सीडफार्म निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार की मां रेशमा ने बताया कि गत दिवस संदीप का दोस्त मनजीत उर्फ मन्नू उसे अपने साथ बाइक पर घर से ले गया था। आज सुबह उन्हें सोशल मीडिया से पता चला कि संदीप की हरिपुरा के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि पहली नजर में देखने से ऐसे प्रतीत होता है कि रात्रि के समय किसी बेसहारा पशु से बाइक टकराने से संदीप की मौत हुई है और पशु का सींग संदीप की छाती में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!