World Health Day : सबसे पहले रखो अपने शरीर का ध्यान, फिर करो और सारे काम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Apr, 2024 03:40 PM

world health day take care of your health

आपका भोजन हमेशा संतुलित होना चाहिए। इसमें हरी सब्जियों और मौसमी फलों का होना जरूरी है।

बरनाला(विवेक सिंधवानी, रवि): आजकल कम उम्र में ही लोग क्रोनिक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। लाइफस्टाइल और खानपान खराब होने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी वजह से कई गंभीर और खतरनाक स्थिति बनने लगी है। इसी से बचाव और जागरूकता के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इस वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम 'माई हेल्थ-माई राइट' मतलब 'मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार' रखा गया है। इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे का उद्देश्य अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, साफ पानी-हवा, पोषण से भरपूर आहार और साफ-सफाई है।

वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास और महत्व

स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, कमजोर लोगों की सेवा करना और दुनिया को सुरक्षित रखने के उद्देश्य के साथ साल 1948 में दुनिया के तमाम देशों ने एक साथ मिलकर WHO की नींव रखी थी, ताकि लोगों को हेल्दी रखने में मदद मिल सके। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत डब्ल्यूएचओ के फाउंडेशन डे के रूप में की गई थी। इसके दो वर्ष के बाद 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को दुनियाभर में मनाया गया था, जिसका क्रम आज भी जारी है।

सेहत को नुकसान पहुंचा रहे पर्यावरणीय कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी होने का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ता है। कई पर्यावरणीय कारक भी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। कुछ अध्ययनों में एयर पॉल्यूशन और इससे होने वाली समस्याओं को लेकर अलर्ट किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वायु प्रदूषण को सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण माना जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि इससे ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होती है।

PunjabKesari

सेहतमंद जीवन के उपयोगी टिप्स

 

खाना अच्छा हो

आपका भोजन हमेशा संतुलित होना चाहिए। इसमें हरी सब्जियों और मौसमी फलों का होना जरूरी है। भारतीय भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं, विटामिंस की भरपाई फलों के जरिये हो जाती है। फाइबर युक्त भोजन भी आवश्यक है। पेट साफ नहीं होने से भी कैंसर की आशंका रहती है। अच्छी सेहत के लिए आहार बिल्कुल दुरुस्त होना चाहिए।

नींद भरपूर हो

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त और गुणवत्ता पूर्ण नींद जरूरी है। कम से छह से सात घंटे सोना आवश्यक है। अगर नींद खराब होगी, तो उससे भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। इससे बी.पी. और डायबिटीज बढ़ सकती है। अगर पहले से है तो यह अनियंत्रित हो सकता है, इसलिए नींद को लेकर कोई समझौता न करें।

जरूरी है शारीरिक व्यायाम

स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना बहुत ही आवश्यक है। अगर आलस्य भरी जीवनशैली रहेगी, तो बीमारियों का होना तय है। आजकल लोगों ने साइकिल चलाना या पैदल चलना बंद कर दिया है। इससे समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का ब्रिस्क वाक तो जरूरी ही है। व्यायाम करते रहने से बहुत-सी बीमारियों से बचे रहेंगे।

PunjabKesari

योग रखेगा स्वस्थ

अब मॉडर्न मेडिसिन में भी योग के महत्व को स्वीकार किया गया है। योग एकाग्रता बढ़ाता है। इससे अच्छी नींद आती है और शरीर पर्याप्त रूप से शारीरिक और मानसिक गतिविधियों के लिए तैयार होता है। स्वस्थ और निरोगी शरीर तैयार करने के लिए योग सबसे सिद्ध और सबसे पुराना नुस्खा है।

तनाव को खुद पर हावी न होने दें

वे लोग जो दिनभर कुछ न कुछ सोचते रहते हैं, वे तनाव और एंग्जाइटी का शिकार हो जाते हैं। एन.आई.एच. की रिसर्च के मुताबिक वे महिलाएं, जो तनाव से ग्रस्त रहती है, उनमें हृदय संबधी समस्याओं और लंग्स कैंसर का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। साथ ही प्रीमेच्योर डेथ का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है। रिसर्च के मुताबिक हंसने व होपफुल रहने से मौत का खतरा कम होने लगता है। इसकी तुलना में वे लोग जो हर वक्त मायूस रहते है, उनमें 42 फीसदी डेथ रिस्क बढ़ जाता है।

अपनी खुशियों को प्राथमिकता दें

खुद को खुश रखना सेल्फ केयर की ओर इशारा करता है। ओवरथिकिंग और बेबुनियाद चीजों पर विचार करना और उन्हें मन में बैठा लेना मेंटल हेल्थ को प्रभावित करने लगता है। इसका असर याददाश्त और एकाग्रता की कमी पर नजर आने लगता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेलथ के अनुसार वे लोग जो खुद की खुशी और पसंद व नापसंद का ख्याल रखते हैं ऐसे लोगों में 18 फीसदी बीमारियों का खतरा कम होने लगता है।

PunjabKesari

नियमित हेल्थ चेकअप

हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज़ और डाइट के अलावा रूटीन चेकअप भी बेहद आवश्यक है। उम्र बढ़ने के साथ आवश्यक टेस्ट नियमित रूप से करवाएं। इससे शरीर में घट रही पोषक तत्वों की मात्रा और शरीर में किसी समस्या के खतरे का पता लगाना आसान हो जाता है। इसके अलावा डॉक्टर के सुझाव के अनुसार दवाओं का भी नियमित रूप से सेवन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!