होशियारपुर में श्रमिक ने की अपने साथी की हत्या

Edited By Mohit,Updated: 26 May, 2020 07:46 PM

worker murdered his partner in hoshiarpur

यहां स्थित सतीआना गांव में एक श्रमिक ने साथ काम करने वाले 40 वर्षीय एक अन्य.............

होशियारपुरः यहां स्थित सतीआना गांव में एक श्रमिक ने साथ काम करने वाले 40 वर्षीय एक अन्य श्रमिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड के रहने वाले जातरू साहू और मंसित साहू यहां दलजीत सिंह के खेत पर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि श्रमिकों ने 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को खेत में शराब पी थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मंसित ने जातरू पर ईंट से प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जातरू बेहोश होकर गिर पड़ा और नशे में धुत मंसित सो गया। मंगलवार की सुबह दलजीत ने जातरू को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!