चलती ट्रेन के नीचे फंसी महिला, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 09:17 AM

woman trapped under the moving train

‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ कहावत शनिवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन पर सही सिद्ध होती नजर आई। हुआ यूं कि एक महिला आर.पी.एफ . थाने के पास प्लेटफार्म नंबर-1 की रेल लाइनें पार कर रही थी कि इसी दौरान अमृतसर की ओर जाने वाली अंबाला पैसेंजर आ गई।

जालंधर(गुलशन): ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ कहावत शनिवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन पर सही सिद्ध होती नजर आई। हुआ यूं कि एक महिला आर.पी.एफ . थाने के पास प्लेटफार्म नंबर-1 की रेल लाइनें पार कर रही थी कि इसी दौरान अमृतसर की ओर जाने वाली अंबाला पैसेंजर आ गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया लेकिन ट्रेन काफी करीब होने के कारण महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और वह इंजन के पास ट्रेन के नीचे फंस गई।

ट्रेन की स्पीड काफी कम थी क्योंकि वह प्लेटफार्म नंबर-1 पर रुकने वाली थी। महिला के नीचे आ जाने के कारण ड्राइवर काफी सतर्क  हो गया और उसने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यह सब देखकर वहां खड़े लोगों की सांसें थम गईं। पुलिस ने वहां खड़े अन्य यात्रियों की मदद से ट्रेन के नीचे फंसी महिला को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद उसकी जान तो बच गई लेकिन उसका बायां पैर बुरी तरह से कुचला गया। महिला को तुरंत घायल अवस्था में 108 एंबुलैंस से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल महिला की पहचान पूजा (31) पत्नी विक्की निवासी न्यू राजन नगर थाना बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। 

स्टेशन पर खड़े लोगों का कहना था कि महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया है, लेकिन पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि वह अपने मायके जाने के लिए स्टेशन आई थी। रेल लाइनें पार करते समय उसे ट्रेन आने का पता नहीं चला, जिस कारण वह ट्रेन के नीचे आ गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!