लुटेरों की बाइक से टक्कर लगने पर गिरी महिला, कई दिनों की लड़ाई लड़ने के बाद हारी मौत से जंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2020 05:38 PM

woman died

थाना सदर की पुलिस ने वारदात वाले दिन मृतका के पति बलविन्द्र सिंह के बयानों पर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया....

जालंधर(महेश): 23 नवम्बर की दोपहर जालंधर-नूरमहल रोड के पास लुटेरों ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी, इस हादसे में बाइक से नीचे गिरकर घायल हुई महिला की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला बलविन्द्र कौर निवासी गांव लखन के पड्डे जिला कपूरथला इतने दिनों से एक निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रही थी।

थाना सदर की पुलिस ने वारदात वाले दिन मृतका के पति बलविन्द्र सिंह के बयानों पर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आज हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस 3 आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर रेड कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिन में पुलिस उन्हें पकड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक वारदात के दिन बलविन्द्र कौर अपने पति बलविन्द्र सिंह के साथ बाइक पर गांव चुहेकी स्थित अपनी बेटी के ससुराल घर से वापस अपने घार गांव लखन के पड्डा जा रही थी। रास्ते में लुटेरों ने पति-पत्नी को अपना शिकार बना लिया। मौके से लुटेरे बलविन्द्र कौर के हाथ में पकड़ा 2.50 लाख रूपए की नकदी वाला बैग छीन कर फरार हो गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!