गन्ने की मशीन में फंसकर महिला की मौत, ससुराल वालों पर कत्ल की साजिश का आरोप

Edited By swetha,Updated: 03 Feb, 2020 03:24 PM

woman dead in machine while extracting sugarcane juice

अजनाला के गांव भोएवाली में गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में फंसकर

अजनाला: अजनाला के गांव भोएवाली में गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में फंसकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनदीप कौर पत्नी सुखवंत सिंह के रूप में हुई है। यहां ससुराल वाले इसे हादसा बता रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ लड़की पक्ष ने इसे साजिशन हत्या करार किया है।

महिला के पति सुखवंत सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी गन्ने का रस निकालने वाली बड़ी मशीन के पास काम कर रही थी। इस दौरान वह गन्ने के साथ खुद भी मशीन में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने साजिशन हत्या की है।मौके पर पहुंची अजनाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!