लॉकडाउन के उपरांत भी विदेश से नहीं लौटा पति, तनाव में पत्नी ने की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 13 Oct, 2020 10:04 PM

woman comit suicide

गांव नरूड़ में एक विवाहता की कथित तौर पर जहरीली वस्तु निगलने उपरांत मौत हो जाने की सूचना मिली है।

फगवाड़ा (जलोटा): गांव नरूड़ में एक विवाहता की कथित तौर पर जहरीली वस्तु निगलने उपरांत मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतका जिसकी पहचान मनप्रीत कौर वासी गांव नरूड़ तहसील फगवाड़ा के रूप में हुई है की लाश को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सरकारी सिविल अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है।

जानकारी अनुसार मृतका का विवाह गांव सुन्नड़ा के वासी मंजीत सिंह से हुआ था जो गत लंबे समय से विदेश में रह रहा है। लॉकडाउन होने के उपरांत संबंधित मृतका का पति विदेश से वापिस नहीं आ रहा था जिसको लेकर वह तनाव में रह रही थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते मृतका ने अपने घर में कथित तौर पर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिसके उपरांत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल फगवाड़ा लाया गया जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!