क्या फिर एक होंगे अकाली दल और भाजपा? 8 दिसंबर की रैली पर टिकी सबकी नजरें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Nov, 2026 06:24 PM

will there be an alliance between the akali dal and the bjp

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। इसी बीच 8 दिसंबर को मोगा की दाना मंडी में होने वाली शिरोमणि अकाली दल की रैली राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

मोगा: पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। इसी बीच 8 दिसंबर को मोगा की दाना मंडी में होने वाली शिरोमणि अकाली दल की रैली राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली इस रैली को पार्टी बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया है। पार्टी का दावा है कि यह ऐतिहासिक रैली होगी। हालांकि, इस आयोजन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 8 दिसंबर की रैली से पंजाब में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत होगी या फिर अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें आगे भी जारी रहेंगी?

मोदी के पंजाब दौरे की चर्चाओं ने बढ़ाई उत्सुकता

8 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे की भी चर्चाएं हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में एक ही दिन मोगा में अकाली दल की बड़ी रैली और प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की चर्चाओं ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है।

पुराने राजनीतिक साथी फिर आ सकते हैं करीब!

अकाली दल और भाजपा लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में गठबंधन के साथी रहे हैं, लेकिन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे। अब 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के दोबारा साथ आने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में मोगा रैली को अकाली दल की राजनीतिक ताकत और भविष्य की रणनीति के लिहाज से भी देखा जा रहा है। फिलहाल अकाली दल की ओर से रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 8 दिसंबर को पंजाब की राजनीति में गठबंधन को लेकर कोई बड़ा संकेत मिलने वाला है?

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!