शादी के 10 साल बाद भी इंग्लैंड से वापिस नहीं आया पति, परेशान हो पत्नी ने लगाया फंदा

Edited By Tania pathak,Updated: 20 Feb, 2021 11:06 AM

wife commits suicide

विवाह से एक साल बाद मलकीत सिंह विदेश इंग्लैंड चला गया, जो अभी तक घर वापस नहीं आया।

गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के गांव वड़ैच में एक महिला की तरफ से पति और ससुर परिवार के सदस्यों से परेशान होकर फंदा लेकर खुदकुशी कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी पुलिस को दिए बयानों में सुच्चा सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी थेह तीखा ने बताया कि उसकी छोटी लड़की मनदीप कौर ( 35) का विवाह करीब 11 साल पहले मलकीत सिंह के साथ हुआ था, जिनका एक लड़का भी है। 

विवाह से एक साल बाद मलकीत सिंह विदेश इंग्लैंड चला गया, जो अभी तक घर वापस नहीं आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय से मलकीत सिंह ने मनदीप कौर को फोन करके तंग परेशान करना शुरू कर दिया और मलकीत सिंह के पिता और भाई ने भी उसे बातें करके भड़काना शुरू कर दिया। मुदई ने बताया कि इस सब से परेशान हो कर उस की बेटी मनदीप कौर ने 18 फरवरी को कमरे में पंखे के साथ फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर पति मलकीत सिंह, जेठ हरप्रीत सिंह और ससुर सुच्चा सिंह खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!