पति की घटिया करतूतों को न सह सकी पत्नी, उठाया खौफनाक कदम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Oct, 2020 11:56 AM

wife commits suicide

थाना इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह पुत्र जगसीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि.......

फिरोजपुर(कुमार): अपने पति के नाजायज संबंधों से दुखी 25 वर्षीय विवाहिता महिला ने सल्फास की गोलियं खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंधी थाना आरिफ की पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर उसके पति और ससुराल के खिलाफ 306 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि सुखविन्दर सिंह पुत्र जगसीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि मृतका के पति सोनू के किसी अन्य लड़की के साथ नाजायज संबंध थे, जिस कारण उसके ससुराल में झगड़ा चलता रहता था और अपने पति सोनू और ससुर कश्मीर सिंह से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि इन बयानों पर मृतका के पति सोनू और ससुर कश्मीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!