Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 09:35 AM
एन.आर.आई. थाना में अमरीका में रह रहे एक एन.आर.आई. परविन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम निवासी गांव कित्तना की शिकायत पर पुलिस ने हेराफेरी व ठगी तथा साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
होशियारपुर(अश्विनी): एन.आर.आई. थाना में अमरीका में रह रहे एक एन.आर.आई. परविन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम निवासी गांव कित्तना की शिकायत पर पुलिस ने हेराफेरी व ठगी तथा साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है।
परविन्द्र कुमार ने एन.आर.आई. विंग पंजाब के इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह को दी शिकायत में कहा था कि 23 सितम्बर 2009 से लेकर वर्ष 2016 के मध्य तक प्रीति खुत्तन पुत्री स्व. जोगा सिंह व सास संतोष निवासी गांव जस्सोवाल हाल निवासी सैलाखुर्द ने मकान खरीदने का झांसा देकर साजिश रचकर 52,800 यू.एस. डॉलर (90 लाख) रुपए की राशि ली थी।
पत्नी व सास दोनों ने यह राशि लेकर उसके साथ ठगी की है। आई.जी. पुलिस के आदेश पर शिकायत की जांच एन.आर.आई. थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर ओम प्रकाश द्वारा की गई। पुलिस ने मां-बेटी के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
प्रीति खुत्तन का लुकआऊट कॉर्नर किया जाएगा जारी
मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर हरपाल सिंह ने कहा कि अमरीका में रह रही प्रीति खुत्तन की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही लुकआऊट कॉर्नर (एल.ओ.सी.) जारी करके देश के सभी हवाई अड्डों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संतोष रानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।