कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री?

Edited By Updated: 08 Mar, 2017 07:22 PM

who will be the next chief minister of punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही घंटे रह गए हैं।.....

बलाचौर(अश्विनी): पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। चुनाव के परिणाम क्या होंगे, किस पार्टी की पंजाब में सरकार बनेगी हर व्यक्ति उत्सुक्ता से इसका इंतजार कर रहा है। लोगों के लिए सबसे अहम प्रश्न यह है कि कौन होगा पंजाब का अगला मुख्यमंत्री? शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी सहित सभी छोटे बड़े दल अपनी सरकार बनने के दावे ठोक रहे हैं। 


शिरोमणि अकाली दल (ब) तीसरी बार अपनी सरकार बनने के सपने ले रहे हैं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनने की खुशी में फूली नहीं समा रही है। उधर, कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनने का दावा जता रही है। कुछ लोगों का मत है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। शायद मिलीजुली सरकार ही बने। आज हर चुराहे, हर गली मोहल्ले में तथा सार्वजनिक स्थानों पर यहीं बातें हो रही है। किसी को भी अभास नहीं है कि क्या होगा। कुछ लोग पंजाब में झाडू की सरकार बना रहे हैं तो कुछ लोग तीसरी बार अकाली दल की सरकार आने के अंदाजा लगा रहे हैं। कई लोग पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार आने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि सभी पार्टियों ने अपनी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाया है।


मतदान के बाद चुनाव परिणामों के लिए लोगों ने लगभग 40 दिनों का बेसब्री से इंतजार किया है। अब जब वो घड़ी आ गई है जिसका लोगों को बेसब्री से इतंजार था तो लोगों की उत्सुक्ता बढ़ गई है कि अब क्या होगा। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के दिलों की धड़कने भी लगातार बढ़ रही है कि 11 मार्च को क्या होगा। शनिदेव किस पार्टी को राजा बनाएंगे व किस पार्टी को रंक। पंजाब वासियों के मन में बस एक ही प्रश्न है कि आखिर पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!