Punjab में करवट लेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड...जानें अपने शहर का हाल

Edited By Kamini,Updated: 21 Oct, 2024 11:59 AM

weather will change in punjab cold will increase

पंजाब मौसम के बदलते मिजाज के साथ लगातार तापमान गिरता जा रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब मौसम के बदलते मिजाज के साथ लगातार तापमान गिरता जा रहा है। गत दिन रविवार को लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, गुरदासपुर में रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि दिन के तापमान में एक से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कल पंजाब में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 20 डिग्री था, जबकि सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 25 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 26 अक्टूबर से पंजाब में मौसम बदल सकता है।

हालांकि दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चंडीगढ़ में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि पंजाब में हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों में चिंता बढ़ गई है। पंजाब में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना काफी कम हो गई है वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 

पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पराली जलाने की कुल 2,733 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से अधिकतर मामले पंजाब में दर्ज किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!