फिर बदला मौसम का मिजाज, आसमान में बादल छाने से लुढ़का पारा

Edited By Vaneet,Updated: 19 Feb, 2020 05:19 PM

weather of revenge

पिछले करीब एक सप्ताह तक लगातार खिली धूप व बढ़े तापमान के बीच बुधवार को एक बार फिर से...

होशियारपुर(अमरेन्द्र): पिछले करीब एक सप्ताह तक लगातार खिली धूप व बढ़े तापमान के बीच बुधवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादल तथा शीत लहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि तापमान में खासी गिरावट तो दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में हुए बदलाव ने लोगों को फिर से जैकेट, टोपियां सहित गर्म वस्त्र पहनने को विवश कर दिया। दरअसल, पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। तेज धूप के बीच इस सप्ताह के पहले दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही स्थिति बुधवार को भी रही। लेकिन अचानक आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है।

तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार हिमालय क्षेत्र में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है जिससे आने वाले 24 घंटों में होशियारपुर व आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!