ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंडक,आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Edited By swetha,Updated: 07 Feb, 2019 05:41 PM

आज दिनभर हल्की धूप खिलने के पश्चात शाम को बारिश की फुहारों ने मौसम की ठंडक को बढ़ा दिया। यह बारिश 7 फरवरी को भी गरज-चमक के साथ जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 3...

जालन्धर(राहुल): आज दिनभर हल्की धूप खिलने के पश्चात शाम को बारिश की फुहारों ने मौसम की ठंडक को बढ़ा दिया। यह बारिश 7 फरवरी को भी गरज-चमक के साथ जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान कल के मुकाबले 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के चलते 19 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

7 फरवरी को बारिश के चलते न्यूनतम तापमान 8 व अधिकतम 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के चलते 16 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है। देर रात व सुबह के समय गरज-चमक के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि ने एक बार ठंड बढ़ा दी है। आगामी 8 से 10 फरवरी तक सामान्यत: सुबह के समय धुंधलका गहराने व दिन के समय आसमान साफ रहने, जबकि 11 तथा 12 फरवरी को सुबह के साथ-साथ दिन के समय भी धुंधलका छाए रहने की आशंका है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!