Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Mar, 2024 06:18 PM
डी.जी.पी. ने लिखा कि पंजाब पुलिस के आई.ए.एस. सुरक्षा विंग को बड़ी कामयाबी मिली है।
पंजाब डैस्क: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हथियारों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 4 तस्करों को हथियारों सहित काबू किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर कर दी।
यह भी पढ़ें : जालंधर : दर्जन से अधिक पार्षद हुए BJP में शामिल, इन पार्टियों को लगा तगड़ा झटका
डी.जी.पी. ने लिखा कि पंजाब पुलिस के आई.ए.एस. सुरक्षा विंग को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और 9 अवैध पिस्तौलों सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : मौसम को लेकर आई नई Update, ऐसे रहेंगे अगले 3 दिन
डी.जी.पी. ने आगे लिखा कि उक्त आरोपी आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनके संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here