कांग्रेसी वर्करों की चेतावनी, परगट सिंह को टिकट दी तो देंगे पार्टी से इस्तीफा

Edited By Updated: 05 Dec, 2016 08:51 PM

warning workers congress given tickets pargat singh resigned from the party

छावनी हलके के दर्जन से अधिक गांवों के टकसाली कांग्रेसी वर्करों व नेताओं ने पार्टी हाईकमान से कहा है....

जालंधर(महेश): छावनी हलके के दर्जन से अधिक गांवों के टकसाली कांग्रेसी वर्करों व नेताओं ने पार्टी हाईकमान से कहा है कि अगर जालंधर कैंट हलके से पार्टी ने अकाली दल के पूर्व विधायक परगट सिंह को टिकट दी तो वह बड़े स्तर पर इसका विरोध करेंगे और पार्टी से इस्तीफे तक भी दे देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में परगट सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी बर्दाशत नहीं किया जाएगा। 

 

परगट सिंह ने कांग्रेसियों पर करवाए थे झूठे मामले दर्ज
पूर्व जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता सुखविन्द्र सिंह सुक्खा फोलड़ीवाल व ब्लाक समिति पूर्वी जालंधर कैंट के चेयरमैन तेजेन्द्र सिंह बैंस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोलड़ीवाल गांव में एकत्रित हुए कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव व पार्टी के सरगरम वरिष्ठ नेता मोहिन्द्र दादरा (खुरला किंगरा) ने कहा कि परगट सिंह ने अकाली दल का विधायक होते हुए जो अत्याचार कांग्रेसियों पर किए हैं, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि परगट सिंह ने हमेशा उनके साथ पक्षपात की नीति अपनाई रखी, चाहे विकास की बात या नीले कार्डों की। वह पूरे पांच साल कांग्रेसियों नजर अंदाज करते रहे हैं। कांग्रेसियों पर उनके द्वारा दर्ज करवाए गए झूठे मामलों की थानों से डिटेल ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह ने अकाली दल का विधायक बनते ही कहा था कि वह राजनीतिक सिस्टम में सुधार लाएंगे लेकिन आज वह परगट सिंह से पूछते हैं कि कांग्रेसियों पर झूठे मामले दर्ज करवाने को वह सिस्टम में सुधार लाया समझते हैं। 

 

प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर दिखाएं
जालंधर कैंट में उन्होंने पिछले लम्बे समय से कंटोनमैंट बोर्ड के पार्षद चुने आ रहे सुरेश कुमार शशि भारद्वाज की आटे की चक्की भी धक्के से बंद करवा दी थी। इसी तरह पार्षदों जौली अटवाल व राजेन्द्र शर्मा कूकी से भी वह धक्केशाही करते रहे हैं। टकसाली कांग्रेसियों का कहना है कि परगट सिंह अपनी नाकामियों के चलते ही लोकसभा चुनावों, निगम चुनावों तथा ब्लाक समिति के चुनावों में बूरी तरह से पिछड़ गए थे। वह अपने पैतृक गांव मिट्ठापुर क्षेत्र से भी नगर निगम का पार्षद बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे। सुक्खा फोलड़ीवाल ने कहा कि वह आज परगट सिंह से पूछते हैं कि अगर वह कैंट हलके के निवासियों के बहुत ही प्रिय नेता हैं तो आजाद प्रत्याशी के रूप में इस हलके से चुनाव जीत कर दिखाएं। फिर कैंट के सभी कांग्रेसी मान जाएंगे कि परगट सिंह सच में एक बड़ी सैलीब्रेटी हैं।

 

इस मौके पर सुखवीर सिंह जैलदार, नम्बरदार मनजीत सिंह, सुखवीर सिंह सुक्खा, गोपी प्रधान, हंस राज दादरा, सोहण लाल, नोगा, ज्ञान चंद सहोता, गुरमेल सिंह गेलू, सुरदुल सिंह शेरगिल खेड़ा, सतनाम सिंह कनाडा, हरिन्द्र सिंह बिट्टू, पूर्व हैडमास्टर मोहन लाल, मास्टर मुंशी राम, रूप सिंह मान, लखविन्द्र सिंह, बचितर सिंह कुलार, राजेश भट्टी, सुखराज, सतविन्द्र सिंह, बहादर सिंह, विशाल तेजी, इंद्रप्रीत सिंह, बिट्टू, सलिन्द्र सिंह शीला, गोपाल सिंह, दीपा, साबो, हैप्पी, बग्गा, लेख राज दादरा, गोपाल दादरा, छोटे लाल, अमरीक सिंह, निर्मल कुमार निम्मा, गुरनाम सिंह, चन्ना, कुलवंत सिंह, गुरमेज सिंह, बलजिन्द्र सिंह, पम्मी, काली, बलदेव सिंह, एडिसन, अमित भट्टी ब्लाक समिति सदस्य, अमरीक सिंह के.पी., गुरविन्द्र सिंह बाबा इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!