बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस की Raid, नशे के खिलाफ मान सरकार का सबसे बड़ा Action

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2025 12:43 PM

vigilance raid at majithiya house

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस द्वारा छापा मारा गया है। आज सुबह से ही विजिलेंस टीम मजीठिया के घर पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों अनुसार मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल 9 ठिकानों जबकि पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। 

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि नशा कारोबार से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिक्रम मजीठिया के घर पर यह विजिलेंस रेड की गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर और अधिक जानकारी का इंतजार है।

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!