फिर विवादों में SGD स्कूलः अब 5 साल की मासूम पर टार्चर, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 02 Dec, 2019 12:58 PM

video viral on social media

ढंढारी कलां स्थित एस.जी.डी. ग्रामर सीनियर सैकेंडरी स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। हाल ही में इसी स्कूल के छात्र धनंजय तिवारी (17) ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आगर आत्महत्या की थी।

लुधियानाः ढंढारी कलां स्थित एस.जी.डी. ग्रामर सीनियर सैकेंडरी स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। हाल ही में इसी स्कूल के छात्र धनंजय तिवारी (17) ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आगर आत्महत्या की थी। अब एक बार फिर इसी स्कूल की एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 5 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा जा रहा है। 

PunjabKesari

ऊंची पैंट को लेकर किया था टार्चर
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात एस.जी.डी. ग्रामर स्कूल में 11वीं कक्षा में पढऩे वाले 17 साल के धनंजय ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि ऊंची पैंट को लेकर स्कूल के डायरैक्टर प्रभुदत्त, प्रिंसीपल सरोज शर्मा व टीचर पूनम ने उनके बेटे धनंजय को फिजीकली और मैंटली टार्चर किया था। उसकी क्लास में बेइज्जती की थी, जिसके बाद उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर डायरैक्टर प्रभुदत्त, प्रिंसीपल सरोज शर्मा और टीचर पूनम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया था।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!