Video Viral: कोठी में दाखिल होकर शख्स कर रहा घिनौना काम, लोगों ने पेड़ से बांध की धुनाई

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2021 11:17 AM

video viral man entering a kothi is doing disgusting work

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को जब लोगों ने थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस के हवाले किया तो चोर कुछ मिनटों में ही पुलिस गिरफ्त से बाहर हो गया।

तरनतारन (रमन): चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को जब लोगों ने थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस के हवाले किया तो चोर कुछ मिनटों में ही पुलिस गिरफ्त से बाहर हो गया। इसके बाद इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पीड़ित द्वारा वीडियों वायरल करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली की पोल खोल दी गई।

यह मामला कस्बा गोइंदवाल साहिब के फेस-1 की कोठी का है। जहां 1 युवक की तरफ से कोठी में दाखिल होकर ज्यादातर सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद आस-पास के लोगों द्वारा इस चोर को मौके पर काबू किया गया, जिन्होंने चोर को पेड़ के साथ बांध कर पीटा। चोरी करने वाले युवक ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए छोडऩे की अपील की। इस संबंधित गोइंदवाल साहिब के निवासी तरमनजीत सिंह गिल ने फेसबुक पर लाइव होकर बताया कि इस युवक को चोरी करने के बाद काबू कर थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस को सौंप दिया था, जो कुछ मिनटों बाद ही पुलिस की तरफ से छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि चोर की तरफ से चोरी किया गया मोटरसाइकिल थाने की कुछ दूरी पर नष्ट कर फैंक दिया गया, जिसको लेकर उसने पुलिस प्रशासन की घटिया कार्य प्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए। जब इस मामले को लेकर एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंधित वह डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब से रिपोर्ट लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!