Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2023 10:11 AM

गत 10 जनवरी को प्रो.राज कुमार ने इस्तीफा सौंपा था, जिसे चांसलर ने मंजूर कर लिया थ।
चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.राज कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के चांसलर जगदीप धनखड़ ने प्रो. राज कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर डॉ.रेणू विज को कार्यकारी वाइस चांसलर बनाया गया है।
बता दें कि प्रो. राज कुमार की पंजाब यूनिवर्सिटी में वाइंस चांसलर के तौर पर साल 2018 में नियुक्ति हुई थी। इसके बाद साल 2021 में उन्हें एक्सटेंशन दी गई थी। उनका लगभाग अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार गत 10 जनवरी को प्रो.राज कुमार ने इस्तीफा सौंपा था, जिसे चांसलर ने मंजूर कर लिया थ।