Punjab : जेल से सोशल मीडिया पर एक्टिव था हवालाती, Video वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2026 03:54 PM

uploaded to instagram from a punjab jail

फिरोजपुर जेल में बंद एक हवालाती ने जेल के अंदर से एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है,जिसे लेकर केंद्रीय जेल फिरोजपुर के अधिकारियों द्वारा भेजी गई लिखती शिकायत के आधार पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा उस हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया...

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर जेल में बंद एक हवालाती ने जेल के अंदर से एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है,जिसे लेकर केंद्रीय जेल फिरोजपुर के अधिकारियों द्वारा भेजी गई लिखती शिकायत के आधार पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा उस हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी निशानदेही पर जेल प्रशासन द्वारा बैरक के बाहर बनी भट्ठियों में से एक ओप्पो फोटो स्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जिसमें एयरटेल कंपनी की सिम मिली है।

यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह ने पुलिस को भेजी जानकारी में बताया है कि हवालाती गुरिंदर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह वासी जिला कपूरथला ने जेल के अंदर से एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है, जिस पर इस बंदी की तलाशी की गई। मगर तलाशी के दौरान बंदी से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद जब बंदी से इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो संबंधी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने यह वीडियो जदीद चक्कियों में बंदी के दौरान बनाई थी और जेल के कर्मचारियों द्वारा बैरक नंबर 11 के बाहर बनी भट्ठियों में से वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया ओप्पो स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है जिसमें से एक एयरटेल कंपनी की सिम भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद हवालाती के खिलाफ दा पंजाब प्रिजन एंड करेक्शनल सर्विस एक्ट 2026 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!