Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 12:49 AM
यू.पी. ए.टी.एस. द्वारा गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के....
नवांशहर(मनोरंजन): यू.पी. ए.टी.एस. द्वारा गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के कथित संदिग्ध दोनों आतंकियों को रविवार को 8 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर नवांशहर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें फिर से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी जसवंत की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर की एक पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
ध्यान रहे कि यू.पी. ए.टी.एस. ने नवांशहर पुलिस की इनपुट पर गत दिनों लखनऊ के एक धार्मिक स्थल पर कथित आतंकी बलवंत को गिरफ्तार किया था। बलवंत सेपूछताछ के बाद जसवंत के बारे में पता चला, जिसे बाद में यू.पी. के उन्नाव से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि नवांशहर पुलिस के थाना मुकंदपुर की ओर से जून महीने में एक आतंकी संगठन के 2 सदस्यों को धर दबोचा था, जिनसे पूछताछ में उन्हें बलवंत के पते-ठिकाने के बारे में पता चला।
इस पर नवांशहर पुलिस ने ए.टी.एस. से सम्पर्क साध कर कार्रवाई को अंजाम दिया। नवांशहर पुलिस द्वारा उन्हें अदालत में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रविवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर एस.पी. (इंवैस्टीगेशन) हरिंद्रपाल सिंह परमार की अगुवाई में दोनों संदिग्ध आतंकियों को भारी पुलिस बल के साथ अदालत में पेश किया गया।