Edited By Updated: 30 Apr, 2017 09:14 AM
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर...
होशियारपुर (जैन) : भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए। श्री खन्ना ने श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए कहा कि विनोद खन्ना के निधन से देश, पार्टी व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके साथ गुजारा हुआ समय याद करते हुए बताया कि एक महान अदाकार और राज नेता होते हुए भी उनका जीवन बहुत सरल था।
उन्होंने भाजपा में रहते हुए पार्टी को जो सेवाएं प्रदान की हैं उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। श्री खन्ना ने कहा कि यह उनका सरल व्यक्तित्व ही था कि वह 4 बार गुरदासपुर से भाजपा के सांसद बने। इस मौके पर महासचिव गोपी चंद कपूर, सचिव डी.एस. बागी, संजीव तलवाड़ ने विनोद खन्ना को श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए कहा कि विनोद खन्ना के निधन से उनकी कमी समाज व भाजपा को हमेशा महसूस होती रहेगी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।