रिश्ते तार-तार, चाचा ने भतीजे को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2024 01:12 PM

uncle killed his nephew by hitting a brick

सुल्तानपुर लोधी में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी के गांव अहालीकलां में चाचे ने अपने भतीजे के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी।

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी के गांव अहालीकलां में चाचे ने अपने भतीजे के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। रात को खाना खाते समय दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। थाना कबीरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 

एस.पी. नारकोटिक्स मनजीत सिंह ने बताया कि जनम मुखिया और रघुनाथ मुखिया गांव अदलपुरा जिला सीतागढ़ी बिहार के रहने वाले चाचा-भतीजे हैं। यह दोनों सुल्तानपुर लोधी के अहिलकलां गांव में किसान रणजीत सिंह के खेत में धान की रोपाई करने आए थे और किसान की मोटर पर ही रहते थे। 4 जुलाई की रात दोनों धान के खेत में काम करने के बाद खाना खा रहे थे कि किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इससे गुस्से में आकर चाचा जनम मुखिया ने अपने 35 वर्षीय भतीजे रघुनाथ मुखिया के सिर पर ईंट मार दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  

एस.पी. के अनुसार 5 जुलाई की रात को रघुनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। रघुनाथ के पिता के बयान पर कबीरपुर थाना पुलिस ने आरोपी जनम मुखिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में रखा गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!