Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2021 03:29 PM
लुधियाना सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के बाहर एक लावारिस व्यक्ति कई घंटे तड़पता रहा लेकिन उसे किसी तरह का इलाज नहीं दिया गया
लुधियाना: लुधियाना सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के बाहर एक लावारिस व्यक्ति कई घंटे तड़पता रहा लेकिन उसे किसी तरह का इलाज नहीं दिया गया। इस घटना भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस बारे जब एस.एम. ओ. अमरजीत कौर के साथ बातचीत की गई तो पहले तो उन्होंने इस बारे जानकारी होने से इंकार कर दिया और फिर वीडियो दिखाने पर यह कह दिया कि वीडियो बनाने वालों ने इंसानियत क्यों नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते हर एक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि यदि कोई व्यक्ति तड़प रहा है तो उसकी मदद की जाए। एस.एम. ओ. ने कहा कि जब अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत लावारिस व्यक्ति का इलाज शुरू किया गया। एस.एम. ओ. ने कहा कि हो सकता है कि ब्लड बैंक के मुलाजिमों को पता न लगा हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बारे पता लगा तो उस व्यक्ति को तुरंत ही इलाज दिया गया।