युक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर सी.एम. चन्नी ने बुलाई अहम बैठक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2022 08:26 PM

ukraine channi called an important meeting

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया,...

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका, कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहडा, विधायक हरमिंदर सिंह गिल तथा विधायक कुलबीर सिंह जीरा मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका ने बताया कि बैठक में यूक्रेन में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को लेकर पंजाब सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में बनी हुई है। डा. वेरका ने बताया कि यूक्रेन में 1000 से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए थे, जिसमें से 75 प्रतिशत छात्रों को पंजाब वापिस लाया जा चुका है और अब करीब 300 के आसपास छात्र वहां हैं जो एक-दो दिन में वापिस भारत आ जाएंगे। डा. वेरका ने बताया कि यूक्रेन में पंजाब के बच्चे का देहांत हो गया था, उसकी बॉडी वापिस लाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को चिठ्ठी लिखी गई है और पंजाब सरकार को उम्मीद है कि भारत सरकार इस पर गंभीरता से गौर करेगी और उसके शव को जल्दी से जल्दी भारत लाया जाएगा। 

डा. वेरका ने बताया कि मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री ने उनकी ड्यूटी लगाई है कि यूक्रेन में पंजाब से सम्बंधित मैडीकल छात्रों की पढ़ाई और डिग्री अधूरी ना रहे इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके चलते वह केंद्र सरकार के मंत्रियों के संपर्क में हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन पीड़ित छात्रों के लिए विशेष प्रावधान बनाए जाने के लिए भारत सरकार और आई.एम.ए. से बात कर रहे हैं। डा. वेरका ने बताया कि इस बैठक में उन खबरों की भी निंदा की गई, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन पंजाब छात्रों के मामले में पंजाब सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर पूरी कैबिनेट इस मुद्दे पर गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!