पंजाब में बड़े ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे ट्रैक पर रखे भारी सीमेंट के खंभे

Edited By Kamini,Updated: 25 Nov, 2026 05:48 PM

train accident conspiracy

पंजाब में बड़े ट्रेन हादसे की साजिश का मामला सामने आया है।

फतेहगढ़ साहिब (विपिन):  पंजाब में बड़े ट्रेन हादसे की साजिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में ब्राह्मण माजरा फ्लाईओवर के पास एक बड़े ट्रेन हादसे की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। कुछ शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर भारी सीमेंट के खंभे रख दिए थे, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान का खतरा पैदा हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग, GRP और RPF की टीमें बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंच गईं और कार्रवाई शुरू की।

इस संबंधी रेलवे पुलिस DSP गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में कल रात जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसी रात GRP थाने सरहिंद में FIR दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर रखा गया था और अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर टेक्निकल पहलू की जांच करके जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!