चन्नी की साइकिल यात्रा में हादसा! हुआ कुछ ऐसा कि थम गई सभी की सांसें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2026 07:35 PM

tragic incident during channi s bicycle journey

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' के दौरान उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब यात्रा के काफिले में शामिल एक बुजुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ता की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान रोपड़ जिले के गांव कोटला निहंग निवासी...

बठिंडा (विजय वर्मा) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' के दौरान उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब यात्रा के काफिले में शामिल एक बुजुर्ग कांग्रेसी कार्यकर्ता की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान रोपड़ जिले के गांव कोटला निहंग निवासी सुरजीत सिंह (60) पुत्र माई दित्ता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के काफिले के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने के बाद वह अपने परिवार के लिए पिन्नी प्रसाद खरीद रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की खबर मिलते ही यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मृतक के परिजनों में शोक छा गया। धार्मिक यात्रा के दौरान अचानक हुई इस दुखद घटना ने पूरे काफिले को गमगीन कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!