होशियारपुर में हादसा, सड़क किनारे पलटा बेकाबू ट्राला, बाल-बाल बचा चालक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2024 05:47 PM

tragic accident in hoshiarpur

होशियारपुर में दर्दनाक हादसा होने की खबर है।

टांडा उड़मुड़ (पंडित) : होशियारपुर में दर्दनाक हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि टांडा श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के पास आज सुबह सड़क किनारे बेकाबू ट्राला पलट गया, जिसमें चालक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा सुबह करीब 5.30 बजे के करीब घटा, जब बटाला से राजपुरा जा रहे एक ट्रॉले के ड्राइवर को नींद आने के कारण गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे चालक गुरमहक सिंह पुत्र जगजोत सिंह निवासी भामरी (गुरदासपुर) घायल हो गया। हादसे में गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना की छानबीन में जुट गई है।

 accident, road accident

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!