Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2026 12:11 PM

गांव निकूचक्क में रहने वाले एक प्रवासी परिवार के मुखिया द्वारा गलती से कोई जहरीली दवा निगल लेने
हाजीपुर (जोशी): गांव निकूचक्क में रहने वाले एक प्रवासी परिवार के मुखिया द्वारा गलती से कोई जहरीली दवा निगल लेने के कारण इलाज के दौरान मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजिंदर कुमार पुत्र राम दास के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से गांव निकूचक्क में रह रहा था।
राजिंदर कुमार मोटरसाइकिल रेहड़ी पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। इसी दौरान उसने बीमारी की दवा समझकर गलती से घर में रखी कोई जहरीली दवा खा ली। जहरीली दवा निगलने के कुछ समय बाद ही राजिंदर की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के सदस्यों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया।
वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान आज राजिंदर कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत उचित कार्रवाई अमल में लाई और मुकेरियां के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।