Husband को पसंद नहीं आया Wife का सांवला रूप, करंट लगाकर करना चाहता था हत्या (Video)

Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2019 03:17 PM

पीड़िता ने अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध होने का अंदेशा भी जताया है।

अमृतसरः अमृतसर के हलका अटारी के गांव नंगली में सीमा पर तैनात एक फौजी की बहन हरिंदर कौर की तरफ से अपने पति और ससुराल परिवार पर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार हरिन्दर कौर 7 बहनें हैं, जिनका एक मात्र भाई है, जो फौजी है। हरिंदर का विवाह 2 साल पहले शमशेर सिंह के साथ हुआ था और अब उनका एक पुत्र भी है। पीड़िता ने बताया कि शादी से कुछ महीने बाद जहां पति उसे सावले रंग के कारण छोड़ देने की धमकी देने लगा, वहीं ससुर परिवार उससे गाड़ी की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका पति और ससुर परिवार मिलकर उसकी मारपीट करते और उसे करंट लगाकर टार्चर करते थे। बता दें कि पीड़िता ने अपने पति शमशेर सिंह के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध होने का अंदेशा भी जताया है। फ़ौजी की बहन ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा कर इंसाफ  और दोषी के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!