Breaking: पंजाब की सियासत में मची हलचल, आज  BJP में शामिल होने जा रहा एक और बड़ा चेहरा

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2024 03:24 PM

today another big face is going to join bjp

लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है। आज शाम 4 बजे एक बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है।

पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में दलबदल लगातार जारी है। इसी बीच अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज शाम 4 बजे एक बड़ा चेहरा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। मिली खबर के अनुसार आज शाम 4 बजे एक बड़ा चेहरा बीजेपी ज्वाइन करेगा, जिसकी जानकारी बीजेपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रैंस करके दी जाएगी। ये चेहरा पंजाब से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिससे पंजाब की सियासत में हलचल पैदा हो गई है। 

आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू आज शाम बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले गत दिन लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू  बीजेपी में शामिल हो हुए थे और कुछ दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने बीजेपी ज्वाइन की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!