टिकरी बॉर्डर हादसा: पंजाब सरकार ने मृतको के परिवारों को मुआवजा देने का किया ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Oct, 2021 02:08 PM

tikri border accident punjab government announced compensation

टिकरी बॉर्डर पर हादसे का शिकार हुई 3 किसान महिलाओं की मौत पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गहरा दुख प्रकट किया। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने हादसे में  तीन किसान महिलाओं की मौत पर मृतक महिलाओं के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया...

जालंधर /चंडीगढ़: टिकरी बॉर्डर पर हादसे का शिकार हुई 3 किसान महिलाओं की मौत पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गहरा दुख प्रकट किया। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने हादसे में  तीन किसान महिलाओं की मौत पर मृतक महिलाओं के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके इलावा घायल औरतों का मुफ्त इलाज करवाने का भी ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सी.एम. रंधावा इन एक्शन, 3 पुलिस अधिकारियों को किया suspend

PunjabKesari

ट्विटर पर दुख प्रकट करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में टिकरी बॉडर के नजदीक ट्रक की टक्कर से 3 किसान महिलाओं की मौत होने की खबर दिल को दहला देने वाली है। इस दुखदायक घटना को सुन कर बेहद दुख पहुंचा। मृतकों की आत्मा को शांती मिले। इसके साथ ही चन्नी ने हरियाणा पुलिस को आरोपियों की खोज कर सलाखों के पीछे डालने की भी अपील की। आगे लिखते हुए चन्नी ने कहा कि मृतकों की भरपायी कोई भी नहीं कर सकता। 

यह भी पढ़ेंःचंडीगढ़ में BJP की बैठक, तैयार करेंगे चुनाव रणनीति

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!