डेरा भनियारा के प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 31 Jan, 2023 10:34 AM

threats to kill

अब हमारा वक्त है, वरना अमृतपाल सिंह से माफी मांग लो।

नूरपुरबेदी (कुलदीप): पुलिस थाना नूरपुरबेदी के अंतर्गत पड़ते डेरा धर्म कलां अस्थान भनियारा वाली के वर्तमान प्रधान बाबा सतनाम सिंह को रविवार को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है।

धमाना स्थित डेरे में बाबा सतनाम सिंह द्वारा आयोजित की पत्रकार वार्ता दौरान उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को सायं 5 बजे उनको एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर लिखित संदेश आया कि तुम्हें मार दिया जाएगा। संदेश करने वाले ने लिखा कि जो तुम्हारे पहरेदार हैं, उनको बता दो कि अब हमारा वक्त है, वरना अमृतपाल सिंह से माफी मांग लो।

उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया है व सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। डी.एस.पी. आनंदपुर साहिब अजयवीर सिंह ने कहा कि बाबा सतनाम सिंह को पहले ही सुरक्षा दी गई है और अब सुरक्षा प्रबंध और कड़े किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया है उसे भी ट्रेस किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!