Edited By Kamini,Updated: 30 Sep, 2023 09:59 PM

ऐतिहासिक शहर छेहर्टा स्थित बालाजी मंदिर के अश्नील महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।
अमृतसर: ऐतिहासिक शहर छेहर्टा स्थित बालाजी मंदिर के अश्नील महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मिली खबर के अनुसार पैसों की गिनती के दौरान मंदिर की गोलक से 100 रुपए का पाकिस्तानी करेंसी नोट निकला। इस नोट पर लिखा था कि, ''बाबा 5 करोड़ रुपए तैयार रख, नहीं तां तैंनू गडी चाढ़ देना है।''
बता दें इससे पहले भी कई बार अश्नील महाराज को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अश्नील महाराज ने कहा कि उन्हें अमृतसर पुलिस कमिश्नर और SHO पर पूरा भरोसा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here