Edited By Kamini,Updated: 01 Sep, 2023 05:32 PM
श्री खुरालगढ़ साहिब में दिल दहला देने वाली घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यहां एक युवक गुरप्रीत सिंह (23) पुत्र महिंदर सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई।
बलाचौरं (कटारिया): श्री खुरालगढ़ साहिब में दिल दहला देने वाली घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यहां एक युवक गुरप्रीत सिंह (23) पुत्र महिंदर सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह बीती रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद बिस्तर पर लेटा हुआ था, तभी अचानक एक सांप ने उसकी बाई बाजू पर काट लिया। जिससे गुरप्रीत को इसका पता नहीं चल सका और उसकी बाजू पर खुजली होने लगी। जब उसने लाइट जलाई तो एक जहरीला सांप खिड़की के रास्ते कमरे से बाहर निकल गया।
इसके तुरंत बाद परिजन गुरप्रीत सिंह को पहले पोजेवाल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उक्त युवक अभी तक अविवाहित था। घर में मां सुखवीर कौर और पिता महिंदर सिंह हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here