Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 12:24 PM
चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं।
गुरदासपुर (दीपक,विनोद): चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के गोबिंदनगर का है। यहां 4 चोरों ने एक ही रात में 2 घरों को निशान बनाया तथा एक घर से 2 तोले सोना तथा 22 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। दूसरे घर में चोरी करने पहुंचे तो वहां घर वालों ने हवाई फायर कर दिए जिस कारण वे वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि रात 1 बजे के करीब चोर उनके घर की खिड़की तोड़कर अलमारी की तोड़-फोड़ करने लगे। जब उसने आवाज सुनी तथा दरवाजा खोलने की कोशिश की तो चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था। चोर 2 तोले सोना व 22 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस काफी देरी से पहुंची।
इसी तरह दूसरे घर की मालकिन दविंदर कौर ने बताया कि उसकी आंख खुली तो देखा कि 4 लोग उनके घर की खिड़की तोडऩे की कोशिश कर रहे थे। उसने अपने पड़ोसी को फोन कर पूरी बात बताई तो उसने अपने घर की छत पर जाकर एक फायर कर दिया और शोर मचा दिया। जब गोली की आवाज सुनी तो चोर वहां से भाग निकले। तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया मगर पुलिस काफी देर बाद पहुंची।