Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2026 05:31 PM

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 2 और 3 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में पहुंचने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर आदित्य डालचवाल ने जिले में मीट और अंडों की दुकानें/रेहड़ियां तथा स्लाटर हाउस...
मोहाली: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 2 और 3 दिसंबर को जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में पहुंचने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर आदित्य डालचवाल ने जिले में मीट और अंडों की दुकानें/रेहड़ियां तथा स्लाटर हाउस बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व समस्त संगत के लिए श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर पर जिले में पहुंचने वाली शोभायात्रा के दौरान संगत की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और जिले में अमन-शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में मीट और अंडों की दुकानें/रेहड़ियां तथा स्लाटर हाउस बंद रहेंगे। इसके अलावा होटलों, ढाबों और अहातों में भी मीट और अंडे बनाने व परोसने पर पाबंदी रहेगी।
जिला मैजिस्ट्रेट के अनुसार, इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर, नगर निगम कमिश्नर, संबंधित नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी, सभी बी.डी.पी.ओ. और पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को सौंपी गई है। इसके अलावा संबंधित उपमंडल मैजिस्ट्रेट, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाएंगे।