Edited By Updated: 25 Feb, 2017 01:36 PM
गांव चौंदा का 36 वर्षीय नौजवान गुरजंट सिंह पुत्र हरनेक सिंह की नहर में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पलम्बर का काम करता था जो अपने काम के सिलसिले में बणभोरा गांव से नहर के रास्ते अपने गांव चौंदा जा रहा था, सड़क पर खुदाई का काम...
अमरगढ़ (जोशी) : गांव चौंदा का 36 वर्षीय नौजवान गुरजंट सिंह पुत्र हरनेक सिंह की नहर में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पलम्बर का काम करता था जो अपने काम के सिलसिले में बणभोरा गांव से नहर के रास्ते अपने गांव चौंदा जा रहा था, सड़क पर खुदाई का काम चलने के कारण आगे जाने का रास्ता बंद था। जब गुरजंट सिंह ने अपना मोटरसाइकिल नहर की पटरी पर चढ़ कर आगे ले जाने की कोशिश की तो मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरा।
जे.सी.बी. के ड्राइवर के मुताबिक उसने गुरजंट सिंह को अपना परना खोल कर बचाने की कोशिश की पर गुरजंट सिंह को तैरना न आने के कारण पानी का तेज बहाव उसे नहर के बीच खींच कर ले गया, देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। खबर लिखे जाने तक गुरजंट सिंह की लाश की तलाश जारी है। गुरजंट सिंह की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।