विजीलैंस टीम ने देरी से आए कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ा

Edited By Updated: 29 Apr, 2017 12:44 PM

the vigilance team left the warning for employees who came late

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही न बरतने के अलावा समय पर दफ्तर पहुंचने के दिए गए आदेशों के बाद बेशक समूह विभागों के आलाधिकारी भी अपने अंतर्गत आते विभागों के अधिकारियों की दफ्तरों...

  लुधियाना (विक्की): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही न बरतने के अलावा समय पर दफ्तर पहुंचने के दिए गए आदेशों के बाद बेशक समूह विभागों के आलाधिकारी भी अपने अंतर्गत आते विभागों के अधिकारियों की दफ्तरों में उपस्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 

वहीं, अब विजीलैंस ने भी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति के अलावा सुबह उनके दफ्तर आने का समय भी चैक करना शुरू कर दिया है। इस शृंखला में शुक्रवार को विजीलैंस की टीम ने मिनी सचिवालय की दूसरी मंजिल पर बने शिक्षा विभाग के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। विजीलैंस टीम में दफ्तर लगने के समय 9 बजे से पहले ही दफ्तर में पहुंच गई और ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की हाजिरी चैक की। इस दौरान एलीमैंटरी शिक्षा विभाग में आधा दर्जन के करीब कर्मचारी कुछ मिनटों की देरी के साथ पहुंचे, जिन्हें विजीलैंस टीम ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि, देरी से आने वाले कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय में सुबह नगर निगम द्वारा की गई फोगिंग के कारण हुए धुएं के चलते कुछ समय तक नीचे ही रुकने का हवाला दिया। विजीलैंस द्वारा शिक्षा विभाग के दफ्तर में किए गए आज के इस निरीक्षण की दिनभर चर्चा रही और अधिकतर कर्मचारी अपनी सीटों पर ही रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!