Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 12:34 PM
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी अमनप्रीत सिंह को खेड़ी गंडिया पुलिस ने काबू कर लिया है।
राजपुरा(स.ह.): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी अमनप्रीत सिंह को खेड़ी गंडिया पुलिस ने काबू कर लिया है। गौर हो कि बीते दिन पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में गांव भोगला निवासी ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी (17) को शादी का झांसा देकर करीब डेढ़-2 साल तक दुष्कर्म करता रहा।
जिस पर पुलिस ने गांव लोचमा निवासी अमनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंधी फोन से संपर्क करने पर मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. चैनसुख सिंह ने बताया कि नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपी अमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।