Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 12:01 PM
खेतों में काम कर रहे एक मजदूर को सांप द्वारा काटे जाने के उपरांत उसे बेहोशी की....
कपूरथला(मल्होत्रा): खेतों में काम कर रहे एक मजदूर को सांप द्वारा काटे जाने के उपरांत उसे बेहोशी की हालत में उपचार हेतु कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की हालत को ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने चिंताजनक बताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचारधीन राजू पुत्र राज कुमार निवासी तलवंडी महमा कपूरथला के साथियों ने बताया कि वह गांव के किसान परमिन्द्र सिंह के खेतों में काम कर रहा था कि अचानक एक सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।