Edited By Tania pathak,Updated: 25 Aug, 2021 05:05 PM
आज जालंधर के सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग के दौरान पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। इस मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा भी ख़ास तौर पर पहुंचे है....
जालंधर(सोनू/महेश): आज जालंधर के सर्किट हाउस में भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग के दौरान पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। इस मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा भी ख़ास तौर पर पहुंचे है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां पर मीटिंग की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में किसान जत्थेबंदियां पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा का घेराव करने के लिए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के नेतृत्व में किसान जंडियाला से जालंधर की तरफ आ रहे थे। इन सभी को पीएपी चौक में पुलिस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए रोका गया है। उनकी तरफ से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान स्काई लार्क चौंक और नामदेव चौंक पूर्ण रूप से बंद कर दिया है।
बीजेपी की बैठक को देखते हुए सर्किट हॉउस रोड भी पूरी तरह ब्लॉक कर दी गई है। इस दौरान पुलिस ने बैरिगटेस भी लगाए थे, जिसे किसान तोड़ने का प्रयास कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की सख्ती के बीच किसानों और सुरक्षाबलों में धक्का-मुक्की भी की गई है। आपको बता दें कि बीते दिन संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बयान दिया गया था कि पंजाब में वह सिर्फ बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बाकी पार्टियों का विरोध नहीं किया जाएगा। किसान नेता मेन गेट की ओर कूच कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि या तो किसानों और अश्विनी शर्मा की मीटिंग करवाई जाए या फिर उसे वापिस भेजा जाए।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here