Edited By Paras Sanotra,Updated: 05 Aug, 2023 11:14 PM
आए दिन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और अब ऐसा ही एक मामला खन्ना से सामने आया है जहां एक ज्वैलर की पत्नी से नौसरबाज़ों ने ठगी की।
खन्ना: आए दिन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और अब ऐसा ही एक मामला खन्ना से सामने आया है जहां एक ज्वैलर की पत्नी से नौसरबाज़ों ने ठगी की। इस मामले में पुलिस ने राजन कुमार पुत्र रविंदरपाल निवासी इकोलाहा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात कथित आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 420 के तहत मामला दर्ज़ किया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार वह आर.के. ज्वैलर इकोलाहा का मालिक है। दोपहर 12 बजे के करीब वह अपने निजी काम के लिए खन्ना आया था। उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह मनु स्वीट्स इकोलाहा से बोल रहा है। उसने सोने के ज़ेवरात खरीदने हैं। जब उसने कहा कि वह बाहर है, दुकान पर उसकी पत्नी है जो ज़ेवरात दिखा देगी। इसके बाद 2 व्यक्ति उनकी दुकान पर गए जिन्होंने 5 ग्राम और साढ़े 4 ग्राम सोने की अंगूठी पसंद की।
उक्त व्यक्ति उसकी पत्नी से कहने लगे कि उनके साथी से बात कर लो और गूगल पे अकाउंट का नंबर लिखवा दो। उसकी पत्नी ने गूगल पे अकाउंट का नंबर दिया तो इसी बीच नौसरबाज़ कहने लगे कि पेमेंट कर दी गई है। उसकी पत्नी ने यकीन कर लिया और ज़ेवरात उन्हें दे दिए। इसी बीच दोनों नौसरबाज़ चले गए। उसकी पत्नी ने अकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आई थी। सी.सी.टी.वी. कैमरों से पता चला कि नौसरबाज़ सफेद रंग की कार में आए थे। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. थानेदार बरजिंदर सिंह ने कहा कि कार के नंबर से नौसरबाज़ों का पता लगाया जा रहा है व उनकी तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here