किसान ने नहर में छलांग लगा कर की जीवनलीला समाप्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 12:17 AM

the farmer ended his life by leaping into the canal

गांव दरगापुर के एक किसान सतनाम सिंह ने नहर में छलांग कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ...

भादसो(अवतार): गांव दरगापुर के एक किसान सतनाम सिंह ने नहर में छलांग कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार किसान सतनाम सिंह की जमीन पर धोखे से अन्य व्यक्तियों ने 50 लाख रुपए की लिमिट करवाई थी। धोखेबाज व्यक्ति पैसे वापस करने में टालमटोल कर रहे थे जिस पर सतनाम सिंह ने तंग आकर नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। 

थाना भादसों में मृतक के पुत्र जशनजोत सिंह ने लिखित बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके पिता सतनाम सिंह के पास भाइयों के विभाजन वाली हिस्से की जमीन आई जोकि उसकी दादी कुलदीप कौर पत्नी स्व. प्रेम सिंह निवासी दरगापुर के नाम है। उसने बताया कि उसके दो चाचा गुरचरण सिंह चन्नी और पवित्र सिंह के हिस्से गांव अगौल वाली जमीन आई है। जशनजोत सिंह ने बताया कि उसके पिता का गांव मोहगुआरा में एक सांझा शैलर था जिसमें गुरमीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सहौली, कुलदीप सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी मल्लेवाल, गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी और प्रेम पवित्र सिंह निवासी अगौल हिस्सेदार थे। 

इसके अलावा उसके चाचा गुरचरण सिंह चन्नी की एक राइस मिल गांव अगौल में भी थी जिसमें गुरमीत सिंह निवासी सहौली का हिस्सा भी था। गांव अगौल वाली राइस मिल में लगातार घाटा पड़ रहा था। जशनजोत सिंह ने आरोप लगाया कि गुरमीत सिंह सहौली और नंबरदार गुरमेल सिंह निवासी गांव वजीदड़ी ने मिलीभगत से उसके पिता सतनाम सिंह के हिस्से आती गांव दरगापुर वाली जमीन पर बिना बताए 50 लाख रुपए की लिमिट करवा ली और उन्होंने यह सारी रकम खुद इस्तेमाल कर ली। 

उसने बताया कि उसके पिता ने कई बार पैसों की मांग की परंतु गुरमीत सिंह ने उक्त रकम नहीं वापस की। उसने बताया कि 29 अगस्त को उसके पिता सतनाम सिंह शाम 6 बजे अपनी गाड़ी (नंबर पी.बी. 11. बी.ई. 1947) लेकर चले गए और नहर में छलांग लगा दी। सतनाम सिंह का शव 30 अगस्त को खनौरी के नजदीक बरामद हुआ। जशनजोत सिंह ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। 

क्या कहते हैं थाना भादसों के प्रमुख
जब इस मामले बारे थाना प्रमुख सुरिंद्र सिंह के साथ सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि मृतक सतनाम सिंह के सुपुत्र जशनजोत सिंह के बयानों के आधार पर थाना भादसों में गुरमीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह गांव सहौली और गुरमेल सिंह नंबरदार गांव वजीदड़ी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 77 अ/ध 306 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में और भी व्यक्तियों की मिलीभगत होने की संभावना है जोकि जांच के उपरांत स्पष्ट हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!