Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2024 03:53 PM
उनकी ओर से हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं।
जालंधर : लोकसभा चुनाव के बीच राजनीति में उलटफेर का दौर जारी है। इस बीच अब खबर आ रही हैं कि लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से मौजूदा कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा इस बार वहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी ओर से हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं।
दरअसल, सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ एक तस्वीर सांझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ''नए सफर की शुरुआत।'' इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यहां बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में लोकसभा उम्मीदवारों के लिए पंजाब की पहली सूची जारी की थी, जिसमें राज्य की 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें पार्टी ने 2 मौजूदा सांसदों गुरजीत सिंह औजला और अमर सिंह को टिकट दिया, लेकिन डिंपा का नाम इस सूची में नहीं था।
इसके अलावा फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सदीक की टिकट को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेसी पार्टी की ओर से पंजाब की हॉट सीट बने हुए जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, पटियाला से डॉ. बठिंडा से धर्मवीर गांधी जबकि जीत महेंद्र सिंह सिद्धू को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here